Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा, समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसरः नितिन नवीन

उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ की शक्ति के साथ पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसर है तथा ‘सोनार बांग्ला’ के साझा संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

09 May 2026

पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा, समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसरः नितिन नवीन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को सफल कार्यकाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ की शक्ति के साथ पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसर है तथा ‘सोनार बांग्ला’ के साझा संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

नितिन नवीन ने एक्स पर साझा किए बधाई संदेश में कहा कि

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सुवेंदु अधिकारी के सशक्त नेतृत्व में पश्चिम बंगाल दशकों के भ्रष्टाचार, कुशासन और अव्यवस्था से मुक्त होकर सुशासन, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

नवीन ने पश्चिम बंगाल में बनाए गए मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल के नवगठित मंत्रिमंडल में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दशकों की प्रतीक्षा के बाद आज राज्य में सुशासन, विकास और जनविश्वास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सुवेंदुु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन के संकल्पों को पूरी निष्ठा से साकार करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा, समृद्धि के नए दौर की ओर अग्र
उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ की शक्ति के साथ पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसर है तथा ‘सोनार बांग्ला’ के साझा संकल्प को साकार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News